गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

The White Tiger Hindi Review, दी व्हाइट टाइगर हिंदी रिव्यु

 कैसा है गरीब और अमीर लोग? आप लोग सोच रहेला होगा अपुन ऐसा क्यों बोला क्योंकि अपुन ने कल रातको एक सीरियस मैटर पे पिक्चर देखा 'दी व्हाइट टाइगर' बोलेतो सफ़ेद शेर जो बहोत पीढ़ी में एकबार पैदा होता है बिलकुल अपुन के माफिक, अपुन भी अपने एरियेका शेर है | पर अपुन सफ़ेद नहीं है | तो स्टोरी ऐसा दिखायलाय स्टार्टिंग में एक गाडी में तीन लोग बैठा रहता है राजकुमार राव, प्रियंका चोपड़ा और नवा छोकरा आदर्श गौरव | प्रियंका चोपड़ा गाडी चला रहती है और आदर्श गौरव दूल्हे के कपडे में दिखायलाय ऐसा लगता है उसको शादी में मंडप में लेके जा रहेले है | प्रियंका चोपड़ा दारू पीके गाडी चला रहेली है और रास्ते में एक गरीब की बच्ची सामने आती है और उसको ठोक देती है | 

फिर स्टोरी चालू, एक गांव दिखायलाय लष्मणगढ उसमे एक बच्चा स्कूल में पढ़ रहा होता है | तभी कोई पढाईका मिनिस्टर राउंड मारनेको आता है स्कूल में, बच्चो का पढाई में कमजोरी देख के टीचर को गाली देताय और ऐसा वैसा गाली नहीं एकदम गन्दा! सबके सामने इज़्ज़त का कचरा | भाई ये लोग का सिस्टम हीच नहीं है गेव रेस्पेक्ट टेक रेस्पेक्ट का | अभी अपुन ने असलम को पार्टी दिया और असलम ने अपुन को पार्टी दिया, इससे क्या हो गया भाईचारा बढ़ गया | ये क्या साला तू बड़ा अफसर होगा तो छोटे लोगो को इज़्ज़त नहीं देगा | इसलिए फॉरेन का लोग तरक्की ज़्यादा करताय |

तो अपना आदर्श गौरव का बचपन दिखायलाय और इंग्लिश में जवाब देताय और अपने टीचर का इज़्ज़त बचाताय | अफसर उसको बुलाके शाबाशी देताय और बोलताय "तू व्हाइट टाइगर" है | और बच्चे को लगताय अपुन बड़ा होके कुछ ज़रूर बनेगा | फिर बच्चा अपने बाप के साथ मस्ती करता दिखायलाय और अंग्रेजी में बोलताय और ये सुनकर बाप खुश होताय जैसा मेहनत करनेवाला हर बाप को होताय | अब रात में घर में सब लोग सोयेला दिखायलाय एक छोटासा घर में दस बारा लोग | अपना चाली में भी वइसाइछ, पांडेय के घर पर, माफ़ करना पाण्डेयजी के १० बाई १५ के खोली में उसका भाई, बीवी का भाई, मामा, चाचा का लड़का  गांव का पडोसी ऐसा सब लोग मुंबई में अपना गुजरा करने को आएले|

फिर एंट्री होताय विलन लोग का, गरीबो का खून चूसनेवाले, मेहनत की कमाई खानेवाले कुत्ते लोग, जैसे हिंदी पिक्चर में दिखाते है वैसेहीच, मदर इंडिया के लाला के जैसा इसमें लाला दिखाएलाय महेश मांजरेकर और उसका भाई नेवला | तो थोड़ा बहुत ठीक ठाक चल रहेला लाइफ में एक पनोती रहती है उसकी दादी | भगवान करे दुश्मन को भी ऐसा चुड़ैल के शक्ल वाली दादी न मिले | उसका तरक्की का धागा काट डाला बुढ़िया ने उसको बोलतिय 'स्कूल बंद करके कोयला तोडनेका काम करनेका' | इतना बुरा लगताय देखकर अपना भारत का भविष्य ऐसाहीच बर्बाद हो रहेला है | आगे का स्टोरी सुनेगा तो और भी कलेजा फटेगा तुम लोग का | अभी आदर्श गौरव के बाप को टी. बी. होताय और खून का उलटी करताय, अस्पताल जानेका रहताय तो अस्पताल जाने के लिए दो दिन तक चलना पडताय और अस्पताल में डॉक्टर लोग नहीं | इतना तकलीफ बापरे! आदमी जियेगा तो कैसे और मर गया तो फॉल्ट किसका | तो बिना इलाज के उसका बाप मर जाता है | फिर उसकी चिता जलती है तो उसका पैर हिलताय | कितना इमोशनल दिखाया है 

अब अपना आदर्श गौरव थोड़ा बड़ा होता है बोले तो टीनएजर और अपना भारत का भविष्य, चाय के दूकान पर झाड़ू मारते हुए दिखायलाय, अब उसको दीखताय, उसका भगवान् बोले तो अपना राजकुमार राव वो महेश मांजरेकर का लड़का दिखायलाय | कमल कीचड़ में ही खिलताय, सच बोलाय किसीने. अभी अपना आदर्श गौरव, राजकुमार राव को ताड़ते रहता है और पता चलताय उसको ड्राइवर का ज़रुरत है | अभी अपने व्हाइट टाइगर को लोटरी लगी ऐसा फीलिंग आताय | सबसे पहले वो अपनी दादी को मनाताय, शहर में जाकर ड्राइविंग सिखनेको | अभी शहर में ड्राइविंग सीखते वक़्त सिखानेवाला भी उसकी इज़्ज़त निकालताय बोलताय 'तू हलवाई है तो हलवाई का काम कर ड्राइविंग कायको सीखताय' पर वो हिम्मत नहीं हारताय सीखकर ही दम लेताय |

अब सीखनेके बाद वो जाता है सीधा महेश मांजरेकर के बंगले पर, बँगलेमे राजकुमार राव के साथ खड़ा रहताय तो वॉचमन आदर्श गौरव को भगानेको देखताय पर वो चापलूसी करके बंगले के अंदर घुस जाता है | 

अब महेश मांजरेकर, आदर्श गौरव को पूछताय क्या वो रोज़ नहाताय क्या,उसका जात क्या, उसका परिवार का कुंडली निकालताय | अभी दो गाडी के दो ड्राइवर रहते है पहला ड्राइवर थोड़ा खड़ूस दिखायलाय, वो आदर्श गौरव को अपने घर में रहनेको देताय, उसको बँगलेपे नौकर वाला काम करनेको बोलताय | उन दोनों का भगवान् की भक्ति में भी रेस मस्त दिखायलाय | अब एंट्री होती है भारत की टॉप की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की, वो आदर्श गौरव को पूछती है के कंप्यूटर के बारे में जानते हो क्या? इंटरनेट और फेसबुक के बारे में जानते हो क्या? वो बोलताय नहीं! अपुन का जवाब भी नहीं है, अपुन को अंग्रेजी नहीं आती है भाई!

अब अपना ड्राइवर कम नौकर आदर्श गौरव पैर दबाताय महेश मांजरेकर के, सब लोग बैठे रहते है, बातचीत करते है, फ्यूचर प्लानिंग चालू रहताय सब लोग का, तो बिच में आदर्श गौरव के बोलने पर उसको नेवला टपली मारताय ये देखके राजकुमार राव को गुस्सा आताय और कायको मारताय पूछने पर बोलते है इनको ऐसा रखेगा तो हीच इज़्ज़त करते है | पर ये बहुत गलत तरीका है ताक़तवर इंसान गरीब कमजोर को दबाएगा |

धीरे धीरे वो ड्राइवर की नौकरी में सेट होताय अपना तनख्वाह वो दादी को देताय, बाथरूम में जाताय तो रूम फ्रेशनर को बॉडी स्प्रे समझके बदन पे मारताय | उसकी पहले ड्राइवर के साथ ठसन दिखायला है और आदर्श गौरव उसकी खबर निकालताय तो वो मुसलमान निकलता है | अब आता है ऊंट पहाड़ के निचे | अब आदर्श गौरव खास आदमी बनता है राजकुमार राव का और खास दोस्त भी | एक दिन महेश मांजरेकर के घर पे कोई नेता आती है वो है स्वरुप सम्पत, ये जो है ज़िन्दगी में धमाल कॉमेडी किया था देवीजी ने | इसमें वो ज़ोल का हिस्सा मांगती है और उसके घर में थूककर चली जाती है | अब आदर्श गौरव अपने मालिक लोग के साथ दिल्ली में जाता है | दिल्ली की चकाचौंद देखके उसको जन्नत में होने का एहसास होताय | राजकुमार राव को नया प्रोजेक्ट चालू करनेका होताय बैंगलोर में, इसलिए वो राष्ट्रपति भवन में घूस देने को जाता है | फिर दोनों अच्छा वक़्त बिताते है साथ में वीडियो गेम खेलते है, मालिक बोलताय मुझे साहब नहीं अपने नाम से बुलानेका | चलो इतना बेइज्जती के बाद किसी ने तो इज़्ज़त दिया |

अभी बिल्डिंग के निचे ड्राइवर लोग के रहनेका जगह रहता है | उधर आदर्श गौरव को एक गन्दी शक्ल का आदमी मिलताय, अब शक्ल गन्दी है और उसकी बाते भी गन्दी बोलताय तो वो कंटालके अकेला रहता है | अब प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव के साथ अपने गांव में जाता है | रस्ते में भगवान की जगह दिखती है तो पैर पड़ता है और उसको देखके प्रियंका चोपड़ा भी गाओंवाली स्टाइल में प्रणाम करती है | अब आदर्श गौरव अपनी दादी से मिलता है वो उसको नॉन वेग खाना देती है और शादी करनेको बोलतीहै पर वो दोनों चीज़े करनेसे मना करताय |

अब गांव से शहर लौटते है और प्रियंका चोपड़ा की सहेली दिखायलीय और सहेली के सामने प्रियंका चोपड़ा उसको डांटती है | बोलती है मुँह से पान की स्मेल आ रही है और पढाई करनेकी सलाह देती है | चलो किसी को तो फ़िक्र होती है गरीब की, पर अपना भोला आदर्श गौरव की सारी दुनिया मालिकोमे बसी होती है |

अब आते है अपना मेन क्लाइमेक्स पर अब आता है प्रियंका चोपड़ा का बर्थ डे और दूल्हे की तरह सजता है आदर्श गौरव, सवेरे सवेरे उसको विश करताय | अपुन लोग तो रातको १२ बजे अपना पंटर लोग का जन्मदिन मनाताय और सारे गली में धमाल मचाताय | तो राजकुमार राव प्रियंका चोपड़ा का बर्थ डे सेलिब्रेट करताय और वापस आकर देखताय ड्राइवर गाडी में राह देखकर सो गएलाय | अब गाडी दारु पियेली प्रियंका चोपड़ा चलाती है | अब मस्त गाना चालू रहताय 'मुंडिये तू बचके रही' मेरेको लगताय ये गाना नहीं उपरवालेका मेसेज है प्रियंका तू बचके रही अब जो स्टार्टिंग में दिखायलाय वो अब शुरू होताय | प्रियांका चोपड़ा एक फुटपाथ पर रहनेवाली गरीब बच्ची को ठोक देती है | अरे बापरे!

अब आगे क्या होगा ये जानने के लिए आपको देखना पड़ेगा 'दी व्हाइट टाइगर', इसकी एक बात बताऊ आदर्श गौरव ने धांसू एक्टिंग की है वो प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव पर भरी पड़ता दिखाई दिया | अपुन की तरफ से आदर्श गौरव को आल दी बेस्ट और अपुन की तरफ से दी व्हाइट टाइगर को दस में से नौ खोका |

रविवार, 21 फ़रवरी 2021

नेल पोलिश का हिंदी रिव्यु, nail polish hindi review

कैसा है भाईलोग और शानेलोग, कल रात को अपन ने एक जबरदस्त ड्रामा देखा बोले तो कोई बीमारी में बारे में, मल्टीपल पर्सनालिटी डिसरेस्पेक्ट जो भी है समज के चलो, एक इंसान के अंदर दो लोग, ऐसा भी होता है क्या, तो अपुन को भी ये बीमारी है अपन बहोत शांत पर्सनालिटी है पर पीने के बाद अपुन को किसीने छेड़ा तो अपुन वायलेंट हो जाता है, साला क्या करता है अपुन को हीच पता नहीं, सवेरे को सब भूल जाता है की क्या किया था.

तो अपुन फिल्म की बात करता है क्या धांसू दिखायलाय नेल पोलिश, नाम सुनके लगताय किसी लड़की या मेबेलीन नेल पोलिश की बात हो रहेली है, पर इसमें २० साल पहलेका बॉडी बिल्डर अर्जुन रामपाल ने काम किया है, 'कसम खा के कहो' गाने में क्या हेयरस्टाइल क्या बॉडी दिखाएला था अभी वैसा कुछ देखनेको नहीं मिलेगा, पर अभी उसका धांसू एक्टिंग देखनेको ज़रूर मिलेगा. वैसा लगातार १२ पिक्चर डुबानेके बाद तो एक्टिंग सीख ही गया होगा. नेल पोलिश में धांसू वकील का काम किया है.

तो स्टोरी ऐसा है, एक ऐसा केस दिखाएला है जो बरसो के बाद एक बार आता है बिलकुल ग्रहण के माफिक! 

स्टार्टिंग में एक पेशेंट काच फोड़ते हुए दिखाएलाय फिर हैडलाइन आती है "फिर एक बार बच्चो की जली हुयी लाश बरामत". फिर एंट्री होता है पुलिस अफसर का  बोले तो समीर धर्माधिकारी का वो अपने फ्रेंड क्रिकेट कोच मानव कौल को मिलने आता है, दोनों सुख दुःख का बात करता है और समीर धर्माधिकारी बोलताय के उसको ५ साल से पड़ा हुआ केस मिला है, वहीच बच्चे लोग का मर्डर वाला फिर अपना इंटरेस्ट और बड़ा, अब आगे दिखायलाय २ कॉलेज का लड़का जंगल में घूमने आते है और उनको एक गाडी जलती हुयी दिखती है फिर अपने भारत के भविष्य दौड़के देखने जाते है तो जली हुयी बच्चों की लाशे दिखती है, फिर पुलिस आती है, उनको गाडी का नंबर बताते है, फिर अपना पुलिस बँगलेमे छापा मारते है और कुछ देखते है फिर सस्पेंस रखेला है. अपना इंटरेस्ट और बढ़ा 

फिर समीर धर्माधिकारी क्रिकेट ग्राउंड में आता है मानव कौल को अरेस्ट करनेको तो भारत के भविष्य बोलेतो युवा खिलाडी उनको पकडनेसे रोकनेकी कोशिश करते है पर बिना मचमच के लेके जाते है, अब एंट्री होती है अपने पहले वकील आनंद तिवारी की, वो अपने बच्चे की बर्थ डे की तैयारी कर रहा होता है उतनेमे केस लडनेका फ़ोन आता है, अब दूसरी एंट्री होती है अपने हीरो अर्जुन रामपाल की, एक लड़की उसको जूता मारती है क्योकि उसको टांग देताय अईसा दिखायलाय, अब मानव कौल को जेल में दिखायलाय, जेल में उसको ज्यादा खाना नहीं देते तो एक कैदी बोलता है इधर का भाई दादा शाह है उसको या तो टैक्स दो या अपनी इज़्ज़त ऐसे में क्रिमिनल जस्टिस की याद आती है.

फिर अर्जुन रामपाल को कोर्ट के लिए छावा बनकर निकलते दिखाया है एकदम डैशिंग निकलते वक़्त वो अपने मरे हुए बाप की फोटो को आय सी यु करके निकलता है, बोलेतो अपुन तेरेको देख रहेला है, अब अपना पहला वकील आनंद तिवारी कोर्ट में खटारा गाडी लेकर आता है फिर कोर्टरूम का ड्रामा चालू होता है, दरबान चिल्लाता है सरकार पधार रहे है और एंट्री होती है रजीत कपूर की ब्योमकेश बक्शी से अब जज बन गयेला है क्या प्रोग्रेस है, तो केस अईसा रहता है ३८ बच्चो के मर्डर का, अब गवाही देने को बुलाते है डेपुटी कमिश्नर समीर धर्माधिकारी को वो भी बिना हेयर डाई किया हुआ आता है पर सफ़ेद बालो में सचमुच का कमिश्नर लग रहा है, तो वो बताता है के पुलिसवालों ने मानव कौल के बँगलेपे छापा मारा तो बच्चे लोग को ज़ंज़ीर से बांधके रखा था फिर अर्जुन रामपाल केस को दूसरे नज़रियेसे दिखाता है फिर मिलती है अगली तारीख,

अब एंट्री होती है मधु की दारू पीकर डांस करतीय, मधु को पहचाना ना "शाम है धुआँ धुआँ" पे जबरदस्त डांस करनेवाली पर इसमें वैसा कुछ नहीं करती वो रजीत कपूर की बीवी दिखायलीय और "ये शाम की तन्हाईया ऐसे में तेरा गम" गाने पे दारु पीकर अकेली झूमती रहतीय. माँ कसम फूल और कांटे में जैसी थी वैसी हीच दिख रहेली थी तो फिर सब लोग मलाइका अरोरा के पीछे कायको भागते है फोटो खीचनेको, मधु के पीछे भागो ना, 

अब जेल में दिखायलाय दादा शाह का चमचा मानव कौल को बोलता है के भाई उसको लाइक करताय, तो वो चुपचाप सुन लेता है और सहेन करता है, फिर अदालत का सीन मानव कौल पर बच्चे लोग को गाला दबाकर और रेप करके मार डालनेका मुकदमा चलता है, बच्चे के माँ बाप रोते हुए गुस्से से मानव के तरफ देखते है, अब जेल में अंडा खाने को मिलता है और दादा शाह का आदमी  मानव कौल को अंडा खाने को नहीं देते तो वो चुपचाप से दादा शाह की तरफ बढ़ता है और चम्मच उसकी आँख में घुसेड़ता है बिलकुल वैसाहीच अपुन ने बचपन में देखा था फिर क्या दादा शाह के पंटर लोग दे धपाधप, दे धपाधप मानव कौल को फोड़ते है, इतना मजबूत मार पड़नेके बाद वो मल्टिपल पर्सनालिटी डिजास्टर का पेशेंट बन जाता है, अब मानव कौल अपनेको जानू रैना बताता है. बोलेतो लड़की का करैक्टर पकड़ लिया उसने फिर जो स्टार्टिंग में जो दिखाया था वो अब दिखायलाय, मतलब कांच तोड़ताय फिर अस्पताल में भर्ती, फिर अर्जुन रामपाल भागके आताय, अब चालू होताय क्लाइमेक्स वो अब पूरा लड़कीका का करैक्टर में बन जाताय, जेल का पंटर लोग उसका मजाक उडाताय.

अब अर्जुन रामपाल को लगताय की वो मज़ाक कर रहेला है वो उसको मजाक बंद करनेको बोलताय फिर टेनिस के माफिक कोर्ट में खेल चालू होता है दामिनी पिक्चर के जैसा, आप लोग देखो मैं नहीं बताएगा. पिक्चर के सस्पेंस को अर्जुन रामपाल ने मस्त खींचा है जैसा जानलेवा गाने में लकड़ा खिंचताय, मधु को देखके लगताय के फूल और कांटे का दूसरा पार्ट ज़रूर बनेगा, फिर अजय देवगन नाचेगा  "जिसे देख मेरा दिल धड़का", रजीत कपूर एकदम सिरियस जज दिखायलाय अपना टेन्शनवाला ज़िन्दगी संखालके जज का नौकरी बड़े अच्छे तरीके से करते हुए दिखायलाय. मानव कौल को देखके लगताय अभी उठके गाना गायेगा "बन मेरी रानी रानी, सुन मेरी".

बोलेतो एकदम टेन्शनवाला माहौल पैदा करता है नेल पोलिश. मैंने अजय देवगन का हक़ीक़त देखा है, कैसा मल्टिपल पर्सनालिटी डिस्ट्रॉयर का सहारा लेकर अक्षय खन्ना को येड़ा बनाता है. हक़ीक़त भी क्या धांसू पिक्चर थी ४४० वोल्ट का झटका, आनंद तिवारी को आल दी बेस्ट और अपुन की तरफ से नेल पोलिश को दस में से नौ खोका!

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

क्रिमिनल जस्टिस हिंदी रिव्यु, criminal justice hindi review

 सब भाई और बहेन लोग को अपना नमस्ते, सलाम. क्या है ना अपुन थिएटर मे बैठकर मारामारी, भाईचारा और मस्त गाना देखनेवाला ईन्सान है. पर आज अपुन भी रेव्यु करेगा बोलेतो पिक्चर का कुंङली बतायेगा. अपुन ने कल पुरा रात जागके एक पिक्चर देखा वो भी मोबाईल पर, वैसे जादा मोबाईल देखेगा तो आंख खराब होता है पर जो देखा वो मेरेको रातभर जागने पर मजबुर किया. चलो अपुन बताता हे वो पिक्चर हे क्रिमीनल जस्टीस. उसमे अपना भीङु जॅकी दादा भी था, क्या वट दिखाया ऊसका जेल मे एकदम शाकाल, मोगेम्बो के माफिक. 


अपन शुरु से बताता है पिक्चर मे विक्रांत मेस्सी एक शरीफ मिङल क्लास फॅमिली का छोकरा दिखायेला है अभी मेस्सी बोले तो फुटबाॅल वाला मेस्सी याद आयेगा, ये अपना पंटर लोग के साथ फुटबाल का मॅच खेलके कप जीत जाताय, फिफा वाला नही सादा लोकल फुटबाॅल मॅच. तो सब मिलके शाम को मस्त पार्टी करनेका प्लान बनाताय. अपना मेस्सी लोन पे लिएला कॅब चलाके अपना फॅमिलीका गुजारा करताय. तो एक नशेङी लङकी ऊसकी कॅब मे बैठतीय, अभी मेस्सी को पार्टी मे जानेकाय ओर ऊस लङकीको किधर जानेकाय ङीसाईङ नही कर पा रही, वो भी टेंशन मे अपना हिरो भी टेंशन मे, फोकट मे टाइम खोटी हो रहेली है. फिर कंटालके वो घर चली जाती है और मोबाईल कॅब मे भुल जाती है. थोङी देर मे अपना मेस्सी फोन देखताय और ऊसके घर लौटाने को जाताय जेंटलमेन के माफिक, अगर अपना बंटा लोग को मिलता तो सीधा झोल कर ङालता, 


हा तो वो घर पे जाताय मोबाईल देताय लङकी खुश होके दारु पीनेका इनविटेशन देतीय और अपना सुख दुख बाटतेय, मन हलका करतेय फिर वो छोकरी एक टेबलेट से नशा करतीय. पता नही जी कौनसा .... बादमे वो सब होता है जो आजका हिंदी पिक्चर मे होता है बिना शादी की सुहागरात.


तो अपना मेस्सी मॅच खेलके उठ जाता है ऊसको घर जानेकाय, ऊस लकङी को थॅक्यु बोलता है तो देखताय लङकी खुन मे लथपथ लथपथ अग्निपथ! साॅरी. 


ऊस लङकी के पीठ मे कोई घपाघप वार करके गेम बजा ङालताय. अपना हिरो हैरान परेशान वहा से भागताय और पङोसका चाचा उसको देखताय फिर मेस्सी अपना कॅब से किसी मालदार पार्टी की गाङी को घबराहट मे ठोकताय. फिर पुलिस पकङ लेतीय, बिठा के रखतीय, पुछताछ करतीय, ऊतनेमे पङोसी चाचा ऊसको पहचानताय. वैसा मेरे पङोस का चाचा भी लफङे के टाइम मुंह मे दही जमा के बैठ जाताय, बादमे आताय शानपट्टी करनेको मेरे को भी ऊसको घपाघप देनेका दिल करताय. 


तो अभी एंट्री होताय पंकज ञिपाठी फाङु ऐक्टर का, नाम सुनके लगताय कोई पुजापाठ करनेवाला पंङीत है, पर सच मे पंकज ञिपाठी अॅक्टिंग का पंङीत है, वकील का कपङा पेहनके जो ङायलाॅग का मंतर बोलेलाय ऊससे लगताय अपुनीच भगवान है. अरे सचमुच का पैसा खानेवाला वकील लग रहेला था उसमे. ऊसको चमङी का बीमारी दिखायेला हे. ऊसकी बिमारीकी जङ, ऊसकी गलत वकालत का नतीजा दिखायलाय वैसे गलती सबसे होता है, खुजली सबको होताय, अब खुजली का ईलाज करनेका या खुजानेका ये अपने हाथ मे है. फिर चालु होताय कोर्ट का ङ्रामा अदालत, वकील, तारीख पे तारीख, ईसमे भी दामिनीवाला चढ्ढा दिखायलाय. घायलवाला पुलिस ईन्सपेक्टर भी दिखायलाय, फिर बेचारे मेस्सी को जेल होती है. जेल मे सब जल्लाद वाले कैदी लोग, ऊसमे अपना हिरो कैसा गुजारा करता है बहोत ङेंजरस दिखायला है, मेस्सी पे गंदी नजर ङालनेवाले से लढनेका ताकद अपना भीङु जॅकी दादा देताय क्या मस्त दिखायलाय. मेरेको लगा गंदी नजर सिर्फ लङकी लोग पर पङता है, लङके लोग पे भी पङती है. अभी लङका लोग भी अपना ईज्जत बचाके चलो.


हा तो क्रिमीनल जस्टिस मे कोई हिरोईन नही है पर ञिपाठी वकील का साथ देती अनुप्रिया गोएंका, दिल ऊङा ले गयी अपना, अपुन का केस भी लङ लेती दिल चोरी किया अपना!


वैसे बोलते है शाने लोग पुलिस और कोर्ट के चक्कर से दुर ही रहते है. ईस कोर्ट कचेरी मे पैसा जमा करने मे मेस्सी का फॅमिलीवाले का क्या बेकार हालत दिखायलाय, पीठदर्द से परेशान बाप, पती से परेशान प्रेगनेंट बेहेन और बदनामी से मंदा चल रहेली दुकान चलाती माॅ. अपुन को बेहेन का काम साॅलिङ लगा बीच बीच मे प्यारी बहना पिक्चर याद आ रहेला था. अब इस पिक्चर मे आगे क्या होयगा इस टेंशन मे सब देख ङाला खाली पीली सस्पेंस पालनेका शौक नही अपुनको. जीसको भी जेल मे क्या होता है ये जाननेका जिग्यासा है वो जरुर देखेगा. आगे क्या होयेगा ये जानने के लिए ङिसनी हाॅटस्टार पर देखो


पंकज ञिपाठी अगला हिरो नं १ है ये मै दावे के साथ बोलताय ऊसको किसी सबुत की जरुरत नही! मां कसम अपुन भी वकील भी जुबान बोलने लग गया, ञिपाठी भाई का असर. अपन जग्गु दादा का केरेक्टर मरते दम तक नही भुलेगा. अनुप्रिया ऐसै हीच सबका साथ देती रहे जैसा रितीक का दिया था वाॅर मे. अपुन को याद है मिता वसिष्ठ गुलाम मे भी वकील दिखाई थी ईसमे भी मॅङम ढाॅसु वकील लग रही है. विक्रांत को अपुन कि तरफ से आल दी बेश्ट! अपुन की तरफ से क्रिमीनल जस्टीस को दस मे से नौ खोका!

चुनिंदा पोस्ट

कागज़ हिंदी रिव्यु, kaagaz hindi review

कैसा है मेरा गाववाला और शहरवाला लोग कल अपुन ने मस्त पिक्चर देखा और गांव का दर्शन भी कर लिया | पिक्चर का हीरो अपना वेबसेरीज़ का बादशाह जो थोड़े...

लोकप्रिय पोस्ट