बुधवार, 7 अप्रैल 2021

Jeet ki zid story explain, जीत कि ज़िद हिंदी स्टोरी

 कैसा है अपना भारतवासी लोग! वन्दे मातरम भारत माता की जय, ये सब इसलिए बोला क्योंकि आज अपुन के पिक्चर का सब्जेक्ट ही यहीच है एक फौजी का स्टोरी, जो कैसे मुश्किल हालातो का सामना करके आगे बढ़्ताय | अपुन के माफिक नहीं प्रॉब्लम आया तो पेग मारनेका | एक धांसू पिक्चर देखा अपुन रातभर जागके, नाम है जीत की ज़िद | तो स्टोरी चालू करताय इसमें एक फौजी दिखायलाय हीरो है अमित साध और एकदम रियल स्टोरी है क्या! 

इसमें एक्शन, इमोशन और रोमांस भी है. और ये स्टोरी ३ स्टेज पे दिखाई है बचपन वाला अमित साध, ट्रेनिंग वाला अमित साध और प्रेजेंट में मतलब चालू स्टोरी| अब स्टार्टिंग में हीरो का एंट्री दिखायलाय एकदम पानी के अंदर हाथ बांधके रखेलाय उसको छोड़नेका और वो रस्सी खोलताय और बाहर आता है. और पानी से बाहर निकलते टाइम क्या एंट्री क्या बॉडी दिखायलाय एकदम वॉर का ह्रितिक का माफिक जैसा ह्रितिक रोशन हेलीकाप्टर से उतरताय बिलकुल वैसहिच, 

अब गाना बजता है "गिरा उठा चला लड़खड़ाया मैं मौत को धता पता बताके आया" कसम से बदन में जोश सा आ गया गाना सुनके अभी उधर आतंकवादी लोग ने स्कूल का बच्चा लोग को पकड़ के रखा है और अमित साध को अपने बचपन की बात याद आती है | के उसका बड़ा भाई रेस में जीतता है और छोटा अमित साध लास्ट आता है, फिर छोटा अमित साध हाई जम्प में मना करने के बाद भी हिस्सा लेता है और गिर जाता है, तो सब लोग उसपर हसते है | 

अब उसका फॅमिली डिसाइड करता है कश्मीर जानेका उसका बड़ा भाई NDA में एडमिशन लेता है बोलेतो फौजी बननेका पहला स्टेज तो वहा रास्ते में फौजी लोग दीखते है तो दोनों भाई उनको सलूट मारते है ये देखके मुझे भी बहोत अच्छा लगा अपुन लोग को भी पोलिसवाला और आर्मीवाले लोग को देखके सलूट मारना चाहिए क्योंकि त्यौहार और अपनों से दूर अपनी ड्यूटी करते है ये लोग इसलिए अपुन सब सेफ है. 

जय हिन्द! सभी आर्मी, पुलिस और डॉक्टर लोग को, तो अभी आगे प्रेजेंट में दिखायलाय अमित साध अपने साथियो के साथ गाडी में जा रहेला होताय तभी अफसर का फ़ोन आताय और वो अफसर से परमिशन माँगताय अफसर मना करताय पर फिर भी वो गाडी लेके स्कूल में जाता है जहा बच्चे लोग को बंदी बनाके रखा है, अभी अमित साध सब को लेकर प्लान बनाताय के कैसे छुडानेका | सब होने के बाद डायरेक्ट अटैक करते है स्कूल में, सभी आतंकवादी को मार गिराताय फौजी लोग, अभी इस फाइटिंग में अमित साध को चोट लगताय | सभी लड़की लोग को छुड़ाते है तो एक लड़की के बदन में बम लगाकर रखा होताय तो उसको डीफुस करते है | 

अभी स्टोरी थोड़ी पीछे चलती है अमित साध अभी डायरेक्ट ट्रेनिंग का सीन दिखाया है | तभी सुशांत सिंह की एंट्री वो स्पेशल फोर्स का ट्रेनर दिखायलाय एकदम रावडी, जैसा १६ दिसंबर में दिखायलाय बिलकुल वैसाच | अभी फिरसे अमित साध का बचपन वाला सीन दिखायलाय उसका फॅमिली कश्मीर जाताय तो उनको आतंकवादी किडनैप करताय और हाथ बांधके रखताय तभी फौजी भाईलोग आकर उधर अटैक करताय और एक आतंकवादी उसके बड़े भाई को उठाकर अंदर के कमरेमे लेके जाताय और इधर फौजी लोग छोटे अमित साध और उसकी माँ को बाहर लेके जाते है तभी बहोत बड़ा बम फटता है | उस ब्लास्ट में उसके बड़े भाई की मौत हो जाती है | अब समझ में आता है अपने बड़े भाई का सपना अमित साध पूरा करना चाहता है | 

अभी टाइटल सॉन्ग "गिरा उठा चला लड़खड़ाया मैं मौत को धता पता बताके आया" | अभी स्टोरी फिर प्रेजेंट में चालू अपना अमित साध अस्पताल में भर्ती दिखायलाय | उसका अफसर उसको चिल्लाता है के क्यों परमिशन नहीं सुना क्यों ऑर्डर्स फॉलो नहीं किया अभी स्टोरी ट्रेनिंग के टाइम की दिखाई है की बॉक्सिंग का मैच चल रहा होताय तभी एंट्री होती है अली गोनी की | क्या मस्त बॉक्सिंग का फाइट दिखायलाय अली गोनी और अमित साध का, वो मस्त चकमा देताय अली गोनी को, वो मैच हारताय पर बहोत टफ देताय | 

इसमें उन दोनों का दोस्ती होताय एकदम जिगरी दोस्त | तो यारी दोस्ती में रातको पार्टी कर रहे होते है तो कॉलेज का रखवाला दोनों को पकड़ताय और सजा देताय हाथ में साइकिल लेके १०० चक्कर लगानेका मैदान का | अभी दोनों हीरो लोग लड़कियों के कॉलेज के बाहर इंतज़ार करते है | और दो लड़की लोग का स्कूटर ठीक करके इम्प्रेस करते है जैसे अपुन ने किया था अपनी गर्लफ्रेंड का | अभी लड़की लोग को IMA के प्रोग्राम के लिए इन्विटेशन देते है | वो लड़की लोग आती भी है फिर डांस करते है | 

अभी स्टोरी प्रेजेंट में दिखाई है | इधर अली गोनी की शादी तय होती है और अमित साध हॉस्पिटल से भागता है शादी में जाने के लिए अभी फौजी लोग के स्टोरी में थोड़ा रोमांस तो होना ही चाहिए तो शादी में पहुंचके उसकी मुलाकात होती है अमृता पूरी से, फिर बातचीत, इंट्रोडक्शन, नाच गाना और अमृता पूरी की क्यूट स्माइल | अभी स्टोरी फिर से ट्रेनिंग में जाती है जब अमित साध पॅरा फ़ोर्स में एडमिशन लेताय | अभी ट्रेनिंग के वक़्त वो लेट पहुँचता है तो अफसर लोग उसको १६ किलोमीटर दौड़के आने को बोलते है | इधर अपुन को २ किलोमीटर चलनेको कंटाला आताय | अभी ट्रेनिंग चालू बोलेतो खतरनाक ट्रेनिंग टायर के बीच में पैर रखकर भागनेका, पूरा ग्रुप बड़ा सा पेड़ कंधे पे लेके भागनेका, रातको जबरदस्ती नींद से उठाते है | पुश अप मारनेका और वो भी तालाब में मुँह रखकर सर निचे झुका तो सीधा मुँह में पानी | 

अभी ट्रेनर सुशांत सिंह टास्क देता है जोड़ी बनाके एक दूसरेको पीठ पे उठाकर भागनेका आधे रस्ते में पार्टनर चेंज करनेका | अभी अमित साध को बड़े से पहलवान फौजी को पीठ पे लेके जानेको बोलते है और वो भी पूरा रास्ता बिना रुके बिना पार्टनर चेंज किये ये देखकर अपुन टेंशन में आ गया | फिर अमित साध पहलवान को उठाकर लेके आता है सिर्फ ३० सेकंड लेट होताय और उसकी फाइल पे सुशांत सिंह अनसूटेबल लिखते है | उसको बहोत गुस्सा आता है | अली गोनी समझाता है पीछे हटनेको, लेकिन अपना अमित साध तो नेवर गिव अप वाला तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं | 

अभी स्टोरी बचपन में जाती है  छोटा अमित साध रेसिंग में फर्स्ट आता है और उसका IMA का लेटर आताय तो पिताजी मना करते है | फिर भी वो जाताय अभी स्टोरी फिर ट्रेनिंग में सुशांत सिंह उसको नदी के किनारे रेंगनेको बोलताय उसका शॉर्ट सरकताय फिर भी वो रेंगके जाताय तो यहीच है जीत की ज़िद बराबर नाम रखा है पिक्चर का | अभी आगे का ज़िद सुनो फिर ट्रेनिंग के वक़्त कुछ फौजी लोग ट्रेनिंग में लेट आते है | तो ट्रेनर पूछताय इनको सजा देनेका के नहीं तो ४ लोग बोलताय माफ़ करनेका, तो उन 4 लोगो को साइड में लेके गुलाटी मारनेका सजा देताय | अभी स्टोरी फिर प्रेजेंट में हॉस्पिटल में अमित साध की माँ का फ़ोन आताय के शादी कब करेगा तो वो फ़ोन रख देताय तभी वो लेटर लिखताय अमृता पूरी को और वो मिलनेको आती है फिर दोनों घुमनेको जाते है | 

फिर स्टोरी ट्रेनिंग में शुरू, अभी जानलेवा टास्क बोलेतो अपुन ने नेशनल जियोग्राफी में देखा था स्विमिंग पूल में डुबाके रखते है फौजी लोग को और पेशेंस चेक करताय फौजी लोग का, तो कोई छोड़के चला भी जाताय वैसहिच इसमें भी दिखायलाय सभी लोगो को स्विमिंग पूल में डुबाते है बाहर आने नहीं देते फिर मुँह में नक़ाब डालके पानी डालते है, बर्फ पर लिटाते है बादमे शॉक देते है. एकदम भयानक, ये सब टास्क को पार करनेके बाद पॅरा कमांडो बनता है अपना अमित साध अपने मरे हुए भाई का सपना पूरा करता है | फिर कमांडो लोग का डेमो ट्रायल चालू रहताय मतलब किसी को किडनैप किया तो कैसा छुडानेका इसको भी पार करताय और पॅरा कमांडो बनता है | अभी सुशांत सिंह उसको बधाई देता है कैसा? कांच के गिलास में व्हिस्की होती है तो गिलास दांत से तोडनेका और व्हिस्की पिनेका, तो  गिलास तोड़के सेलिब्रेट करते है, चीयर्स! 

अभी अमित साध शादी के लिए प्रोपोज़ करता है अमृता पूरी को | तभी हॉस्पिटल में न्यूज़ देखताय के पाकिस्तान ने हमला किया है तो वो अपना इंगेजमेंट कैंसिल करवाता है और ड्यूटी पे जाता है | अभी पूरा इंग्लिश पिक्चर के माफिक दिखायलाय चॉपर से अपनी सेना उतरती है, २ आतंकवादी को गोली मारती है | फिर प्लान बनाते है उधर दुश्मन का कैंप होताय तो पहला टेलीफोन का वायर काटते है | फिर रिपेयरिंग वाला आता है उसको भी मारते है | और डायरेक्ट अटैक भारत माता की जय!.

पाकिस्तान वालो का टॉप सीक्रेट अपने कब्जे में करते है | अभी एक छुपा हुआ आतंकवादी अमित साध पर अटैक करता है | उसके पैर और पेट पे गोली लगती है | उसके साथी उसका पल्स चेक करते है | अभी अमृता पूरी टेंशन में इधर ऑपरेशन चल रहा होता है अमृता पूरी रोते हुए दिखाई है | अभी सर्जरी होती है और पैर साथ नहीं देते बोलेतो अमित साध अभी चल नहीं सकता | अभी उसको ट्रेनर बननेके लिए लेटर आताय और अमित साध व्हीलचेयर पे बैठा हुआ दिखायलाय फिर उसकी लाइफ में क्या होता है बोलेतो अप एंड डाउन जैसे फौजी लोग के बाकि की ज़िन्दगी में होता है | आप सब लोगो को ज़रूर देखना चाहिए जीत की ज़िद इसमें थोड़ा बहोत नाना पाटेकर की प्रहार के जैसा ही फील होता है पर थोड़ा डिफरेंट है | हर बार की तरह इस बार भी अमित साध ने जबरदस्त एक्टिंग कियेला है उसको १० में से १० खोका मेरी तरफ से और आल दी बेस्ट हॉलीवुड पिक्चर मिल जाए इसके लिए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

चुनिंदा पोस्ट

कागज़ हिंदी रिव्यु, kaagaz hindi review

कैसा है मेरा गाववाला और शहरवाला लोग कल अपुन ने मस्त पिक्चर देखा और गांव का दर्शन भी कर लिया | पिक्चर का हीरो अपना वेबसेरीज़ का बादशाह जो थोड़े...

लोकप्रिय पोस्ट